Seraikela Kharsawan News : खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय के 5 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय के 5 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन

उपलब्धि. प्रतिष्ठित संस्थानों में विद्यार्थियों को 3-4 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज मिलेगा

विज्ञापन

खरसावां. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत खूंटपानी (चाईबासा) स्थित उद्यान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल की है. रांची में आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के चार छात्रों धनराज कुमार मिश्रा, सब्बा परवीन, हिमांशु कुमार और विशाखा सोय का चयन ट्रेनी उद्यान पदाधिकारी के रूप में हुआ. सभी छात्रों को तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है और ये हरिणा बायोडायवर्सिटी पार्क, पोटका (जमशेदपुर) में अपनी सेवाएं देंगे.

शिक्षकों और सहयोगियों ने दी बधाई :

महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया में सहयोग के लिए थिन शेल स्ट्रक्चर्स के प्रतिनिधि प्रिंस झा और ग्रामीण उद्यान कार्य अनुभव कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. पूजा सिंह की सराहना की. महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी उद्योगों के साथ सहयोग कर छात्रों को बेहतर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इन उपलब्धियों से महाविद्यालय के अन्य छात्रों में भी उत्साह का माहौल है. उल्लेखनीय है कि खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का एकमात्र उद्यान महाविद्यालय है.

इशा तिवारी बनीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर

महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा इशा तिवारी ने भी प्रतिष्ठित टीआरसीएससी कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पद पर चयनित होकर सफलता प्राप्त की. उन्हें चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है और उनकी पोस्टिंग चांडिल प्रखंड में की गयी है. इशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया है.

औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए 28 छात्रों का चयन

खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय के सातवें सेमेस्टर के ग्रामीण उद्यान कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत 28 छात्र-छात्राओं का औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है. 17 छात्रों को इंडियन पोटाश लिमिटेड में अमृत इंटर्न के रूप में अवसर मिला है. 5 छात्रों का चयन क्रॉपकॉइन टेक्नोलॉजीज में हुआ. वहीं 6 छात्रों को थिन शेल स्ट्रक्चर्स में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया. इस प्रशिक्षण से छात्रों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव मिलेगा. महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ग्रामीण उद्या��� कार्य अनुभव कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. पूजा सिंह की सराहना की.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola