ePaper

Seraikela News : हिदीबिली के सिंधु महतो टुसू ग्रुप को मिला प्रथम पुरस्कार

Updated at : 16 Jan 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela News : हिदीबिली के सिंधु महतो टुसू ग्रुप को मिला प्रथम पुरस्कार

खरसावां के मोलाडीह में टुसू प्रदर्शनी सह खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के मोलाडीह में बुधवार को टुसू मेला प्रदर्शनी सह खेलकूद प्रतियोगिता हुई. प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से टुसू प्रतिमाएं पहुंचीं थी. पूरा गांव टुसू पर्व के रंग में रंगा रहा. इस दौरान लोगों ने टुसू गीतों पर नृत्य किया. प्रदर्शनी में हिदीबिली के सिंधु महतो टुसू ग्रुप को पहला पुरस्कार आठ हजार रुपये, मां आकर्षणी टुसू ग्रुप बुरुडीह को द्वितीय पुरस्कार छह हजार रुपये, मां मनसा टुसू ग्रुप मांगुडीह को तीसरा पुरस्कार चार हजार रुपये दिये गये. मोलाडीह गांव के तीन टुसू ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार एक-एक हजार रुपये दिये गये.

सामान्य ज्ञान में अभिषेक व डांस में मिष्टी अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक मंडल व राजाराम महतो, डांस प्रतियोगिता में मिष्टी महतो व गोकुल महतो को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया. मौके पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता हुई. बच्चों ने बिस्कुट रेस, मेढक रेस, थ्री लेग दौड़, म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़, हंडी फोड़, सुई-धागा रेस में प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

मौके पर आयोजन समिति के राजाराम महतो, प्रताप महतो, विकास महतो, बादल महतो, हेमंत महतो, दिवाकर महतो, लखन महतो, सानो महतो, लाल मोहन महतो, प्रकाश महतो, सेन महतो, दीपक महतो, अनुज महतो, प्रमोथ महतो, अजय महतो, सुभाष महतो, संजीत अजय महतो, निकेश, आरएस महतो, उमेश, यादव, दयाल, मुकेश, सुमित, काशीनाथ, तारकेश्वर, अगनु , इंद्रजीत, मोतीलाल, जवाहरलाल, जितेन्द्र, बैकुंठ महतो आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola