संपत्ति विवाद में मां की कर दी थी हत्या, बेटा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजनगर. 16 अप्रैल को मां की चापड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया था
विज्ञापन
राजनगर. 16 अप्रैल को मां की चापड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया थाहत्या में प्रयुक्त चापड़ व बाइक बरामद, घायल पिता एमजीएम में इलाजरत
घटना के बाद से आरोपी हो गया था फरार, पुलिस ने दबोचाराजनगर.
राजनगर थाना के बड़ाकांकी गांव में चापड़ से हमला कर मां की हत्या व पिता को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी पुत्र राजेन्द्र प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि राजनगर थाना के बड़ाकांकी गांव में बीते 16 अप्रैल की शाम को राजेन्द्र ने अपनी मां जसोमति प्रधान ( 60) को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. वहीं नेत्रहीन पिता यादव चन्द्र प्रधान (63) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस ने जसोमति प्रधान व यादव चन्द्र प्रधान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने जसोमति प्रधान को मृत घोषित कर दिया. वहीं यादव चन्द्र प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया. घायल का एमजीएम जमशेदपुर में इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी पुत्र राजेन्द्र प्रधान के खिलाफ राजनगर थाना में भादवि की धारा 302/ 307/ 324/326/ 120(B)/34 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र प्रधान को गिरफ्तार करने के लिए कई ठिकानों में छापेमारी की, लेकिन हाथ नहीं लगा था. शनिवार को पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र प्रधान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के समक्ष अपनी मां की हत्या करने की जुर्म कबूल किया. पुलिस ने हत्या का कारण सम्पत्ति विवाद बताया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ व बाइक को भी बरामद कर लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन