Seraikela Kharsawan News : संस्कृति से जुड़ा है ओड़िया पाला: गागराई

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : संस्कृति से जुड़ा है ओड़िया पाला: गागराई

खरसावां : बड़ाकुड़मा में पौराणिक ओड़िया पाला का आयोजन, उमड़ी भीड़

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां प्रखंड के बड़ाकुड़मा में जय जगन्नाथ पूजा समिति की ओर से तीन दिवसीय ओड़िया पाला का आयोजन किया गया. उदघाटन समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ओड़िया पाला क्षेत्र की संस्कृति व परंपरा से जुड़ी हुई है. इसे बचाये रखना हम सभी का दायित्व है. पाला के तथ्यों में जीवन का सार समाहित है. उन्होंने ऐसे पौराणिक धरोहरों को संरक्षित करने पर भी बल दिया.

संतोषी बेहरा की टीम ने धार्मिक तथ्यों पर आधारित ओड़िया पाला पेश किया

ओडिशा के भद्रक शहर से आये संतोषी बेहरा तथा उनकी टीम के सदस्यों ने धार्मिक तथ्यों पर आधारित ओड़िया पाला पेश किया. पाला कलाकारों ने महाभारत, रामायण समेत विभिन्न धार्मिक पुराणों के अलग- अलग प्रसंगों पर व्याख्या की. साथ ही ओड़िया संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने पाला कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई, शिक्षक मनोज गागराई, पंकज महतो, नायडू गोप, सुकरा महतो, मुरारी महतो, पवित्र प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, भीमसेन प्रधान, कुंभकिशोर प्रधान, मिथुन प्रधान, नवकुमार प्रधान आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola