19 नयी बोलेरो से मजबूत होगी पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था
बोलेरो की चाबी देते
सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने के लिए 19 नई बोलेरो गाड़ियां थानों को सौंपी गई हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा.
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा 19 नए बोलेरो वाहन आवंटित किए गए हैं. गुरुवार को जिला पुलिस केंद्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज तथा डीएसपी मुख्यालय दुसरू बानसिंह ने विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों को इन नए वाहनों की चाबियां सौंपी.
आपके शहर में
अपराध नियंत्रण और आपातकालीन रिस्पॉन्स में आएगी तेजी

वाहनों को रवाना करते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि नए वाहन मिलने से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी. इससे पुलिस बल संवेदनशील और दूरदराज के क्षेत्रों में तेजी से पहुंच सकेगा. किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम घटेगा, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.
एसपी ने स्वयं चलाकर परखा वाहन, बांटी गयी फर्स्ट एड किट
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को वाहनों के उचित रख-रखाव और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. औपचारिक शुरुआत के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी ने स्वयं बोलेरो चलाकर कोलेबिरा तक का सफर तय किया. इसके अलावा ब्रह्मानंद हॉस्पिटैलिटी की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए 40 फर्स्ट एड किट भी वितरित किए गए. मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए