Watch Video : कुचाई में सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आठ स्थानों पर हो रही मां दुर्गा की पूजा
कुचाई में दुर्गा पूजा की धूम. सप्तमी पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़, मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना. विस्तृत रिपोर्ट.
खरसावां : कुचाई प्रखंड में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है. शनिवार को सप्तमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कुचाई के अलावा जोजोहातु पुराना टोली, जोजोहातु बंगला टोली, गोमियाडीह, रुगुडीह, अरुवां, सियाडीह और बारूहातु समेत प्रखंड के आठ स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है.

दुर्गा मंदिर में दिखी भीड़
सप्तमी के अवसर पर कुचाई स्थित दुर्गा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली. सुबह से शाम तक यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
दुर्गा पूजा के साथ मेले की रौनक
दुर्गा पूजा के अवसर पर कुचाई में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है. मेले को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पूजा-पाठ, मेले और धार्मिक आयोजनों से कुचाई सहित आसपास के गांवों में उत्सव का माहौल बना हुआ है. श्रद्धालु परिवार के साथ पूजा स्थलों पर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
