Video : एमडीएम रिपोर्ट से लेकर अपार आईडी तक, खरसावां की गुरु गोष्ठी में इन कामों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित. सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मध्याह्न भोजन, उपस्थिति और छात्रवृत्ति पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

खरसावां : सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बैठक में बीपीओ रुकमणी हांसदा ने प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान विद्यालयों में संचालित योजनाओं की प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़ों के नियमित संधारण की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित मासिक रिपोर्ट समय पर जमा करें

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालय प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस एवं ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से दर्ज करें. इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना एवं एनीमिया से संबंधित मासिक रिपोर्ट समय पर जमा करने को कहा गया. यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों के ईपीजीपी एवं अपार आईडी की स्थिति तथा शिक्षकों के प्रोफाइल सर्टिफिकेशन की भी समीक्षा की गई. अक्टूबर 2026 के प्रयास प्रतिवेदन, प्रोजेक्ट रेल एवं प्रोजेक्ट इंपैक्ट की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया.

खरसावां में आयोजित मासिक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश  | Prabhat Khabar Network
खरसावां में आयोजित मासिक गुरु गोष्ठी में शामिल शिक्षक.

पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर

मध्याह्न भोजन योजना के तहत तिथि भोजन की स्थिति की जानकारी ली गई. वहीं, ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने तथा पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया. वित्तीय वर्ष 2026-27 में नि:शुल्क पोशाक वितरण के लिए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं संबंधित सॉफ्ट कॉपी के साथ आवश्यक प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश भी दिया गया. बीपीओ ने शिक्षकों से विद्यालयों में योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा.

दो चरणों में आयोजित हो रही गुरु गोष्ठी

शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर, मध्य विद्यालय गांगुडीह एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुडांगदा संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शामिल हुए. वहीं, 20 नवंबर को आयोजित होने वाली गुरु गोष्ठी में मध्य विद्यालय आमदा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय बड़ाबांबो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिटापुर संकुल के विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे. मौके पर बीआरपी राजेंद्र गोप, प्रियरंजन महतो, बीएमआईएस देवाशीष महतो समेत सभी सीआरपी एवं प्रधान शिक्षक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola