Seraikela Kharsawan News : करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज, 7 लाख नकद मिले

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला. तिलका माझी ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां.

सरायकेला जिले के कोलाबीरा स्थित फुटबॉल मैदान में एटीएफए के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी-2026 का भव्य समापन हुआ. रोमांचक मुकाबलों में करीमनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7 लाख रुपये का चेक दिया गया. फाइनल मुकाबले में नेताजी स्पोर्टिंग की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. उपविजेता टीम नेताजी स्पोर्टिंग को 5 लाख रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली एसी ब्लैक टेल्को एवं कोहिनूर स्पोर्टिंग बालीनगर की टीमों को ढाई-ढाई लाख रुपये दिया गया. प्रतियोगिता में चौथे स्थान तक की टीमों के बीच कुल 17 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की गयी.

अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे राज्य की खेल संस्कृति को नयी मजबूती मिलती है. मौके पर ज्योति सेनापति, शक्तिपद सेनापति मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola