Seraikela News : मार्गो फुटबॉल क्लब को हराकर जेके क्लब चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के गोंदपुर में 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

खरसावां. मां आकर्षणी क्लब बाघमारा के तत्वावधान में खरसावां के गोंदपुर हेलीपैड मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच में मार्गो फुटबॉल क्लब को हराकर जेके क्लब विजेता बना. इसके पहले पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. तीसरे स्थान पर हेंब्रम स्पोर्टिंग क्लब, चौथे स्थान पर किलर मेन क्लब बुरुडीह, पांचवें स्थान पर विवेक स्पोर्टिंग, छठे स्थान पर महाकाल फुटबॉल क्लब, सातवें स्थान पर टोटल टाइगर क्लब व आठवें स्थान अमन ब्रदर्स काशीपुर की टीम रही.

खेल के क्षेत्र में भविष्य बनायें खिलाड़ी : मंगल सोय

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया. खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाया जा सकता है. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जीवन में सफल बनने के लिये अनुशासन के साथ लगन व कड़ी मेहनत जरूरी है. उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है. खेल के जरिये भी युवा अपना भविष्य संवार सकते है. इस दौरान पूर्व मुखिया मंजु बोदरा, प्रधान माटिसोय, सुदामा हाईबुरु, सुनील मंडल, संजय जोंको, नंदलाल हेंब्रम, मनोज कुंटिया, निशांत बोदरा, विजय सोय आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola