Jharkhand Crime News: सरायकेला में एसटीएफ ने गौ तस्करों को पकड़ा, 44 बैल जब्त

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Crime News : सरायकेला खरसावां जिले के कुचई थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने 44 बैलों के साथ गौ तस्करों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायल के निर्देश पर गठित टीम ने गौ तस्करी के लिए ले जा रहे 44 बैल को पकड़ा. गुरुवार देर रात करीब 8:00 बजे के आसपास एसटीएफ ने कुचाई थाना क्षेत्र से तस्करी के लिए ले जा रहे करीब 40 जोड़ी बैल को पकड़कर कुचाई पुलिस को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑपरेशन को रखा गया गोपनीय

एसपी मुकेश कुमार एसटीएफ गठित कर गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया था. हालांकि यह कार्रवाई बेहद ही गोपनीय तरीके से की गई. इसकी भनक स्थान पुलिस को भी लगने नहीं दिया गया. ऑपरेशन सफल होने के बाद एसटीएफ ने कुचाई थाना प्रभारी को सूचित किया और उन्हें सौंप दिया. खबर है कि एसटीएफ ने तीन तस्करों को भी हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा है. हालांकि पुलिस अभी भी कुछ बोलने से इंकार कर रही है. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद न केवल पुलिस महकमा बल्कि तस्करों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: पलामू पहुंचने के समर्थकों ने किया राधा कृष्ण किशोर का जोरदार स्वागत, कर्मियों को लगाई फटकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola