ePaper

जेल में लगा अदालत, कैदियों को उनके अधिकारों की दी गई जानकारी; महिला वार्ड का निरीक्षण

Updated at : 15 Feb 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News

जेल अदालत में मौजूद अधिकारी लोग.

Saraikela: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सरायकेला मंडल कारा में जेल अदालत लगाई गइ. मौके पर कैदियों को उनेक अधिकारों के बारे में बताया गया और निशुल्क कानूनी सलाह की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा
Saraikela: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्थानीय कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से सीजेएम सह प्रभारी सचिव लूसी सोसेन तिग्गा उपस्थति थीं. जेल अदालत में कुल दो आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विचार विमर्श किया गया और उन्हें कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. मौके पर सीजेएम लूसी सोसेन ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या या शंका हो तो वे निसंकोच पूछ सकते हैं. उन्होंने विशेष रूप से डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी और बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया.

चिकित्सा जांच शिविर का किया गया आयोजन

जेल अदालत के बाद कैदियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया.

जेल के महिला वार्ड का किया निरीक्षण

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन तिग्गा ने कारागार परिसर स्थित महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकात कर पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की विधिक या अन्य समस्या तो नहीं है. उन्होंने महिला बंदियों को भी निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी.

मौके पर ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार महतो, सहायक लोक अभियोजक देव प्रताप तिवारी, सहायक एलएडीसी अंबिका चरण पाणि, विजय कुमार महतो, जिला कारागार के जेलर सोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय

रांची नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो खर्च करने में सबसे आगे, वार्ड पार्षदों में अलीशा ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola