Seraikela News : कोयला लदा ट्रक 10 फीट नीचे खेत में पलटा
हाता-चाईबासा मार्ग के नेकराकोचा तीखा मोड़ के पास हुई दुर्घटना
प्रतिनिधि, राजनगर
हाता -चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के नेकराकोचा तीखा मोड़ के पास शनिवार की सुबह कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे खेत में पलट गया. हालांकि, ट्रक चालक हो हल्की-फुल्की चोट आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक (ओडी 19 जेड 4647) ओडिशा के अंगुल से कोयला लाद कर राजनगर के रुंगटा माइंस (चालियामा) जा रहा था. नेकराकोचा तीखा मोड़ पहुंचते ही चालक की आंख लग गयी. इससे ट्रक सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे खेत में गिरकर पलट गया. चालक को हल्की चोट लगी है. गनीमत थी कि गाड़ी की रफ्तार कम थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए