Seraikela Kharsawan News : 23 पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बिरसा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन

सरायकेला/खरसावां. गणतंत्र दिवस पर बिरसा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित हुए. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रशस्ति पत्र देकर जवानों को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस केंद्र सरायकेला के परिचारी प्रवर सिलवेस्टर बा व उत्तम कुमार आहूजा, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, महिला थाना प्रभारी तिलोतमा कुमारी, आदित्यपुर थाना के एसआई विनोद टुडू, एएसआई शमा सुसारी लकड़ा, साइबर थाना के एसआई दानिश इकबाल, सत्यापन शाखा के एएसआई संजय कुमार के अलावे आरक्षी अनिल कुमार दास, बसंत कुमार शर्मा, राजकुमार लोहरा, आनंद कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सुभाष मुंडा, विकास कुमार विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया.

चौका थाना को की टीम पूरी टीम को सम्मानित किया गया

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विगत माह जारी ‘रेंकिंग ऑफ पोलिस स्टेशन-2025’में सरायकेला-खरसावां के चौका थाना ने पूरे देश में चौथा स्थान और झारखंड में पहला स्थान हासिल किया था. इस उपलब्धि के लिए 77 वें गणतंत्र दिवस पर चौका थाना की पूरी टीम को पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां द्वारा सम्मानित किया गया. तत्कालीन चौथा थाना प्रभारी (वर्तमान में ईचागढ़ थाना प्रभारी) बजरंग महतो, एएसआई अशोक यादव, हवलदार अमरेश उरांव, आरक्षी महादेव प्रसाद साहू व संतोष कुमार राजवार को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola