ePaper

Jharkhand Politics: Champai Soren के BJP में जाने के बाद, JMM इन्हें बना सकती है सरायकेला से उम्मीदवार

Updated at : 03 Sep 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Politics: Champai Soren के BJP में जाने के बाद, JMM इन्हें बना सकती है सरायकेला से उम्मीदवार

कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के बीजेपी का दामन थाम लेने के बाद झामुमो इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics, प्रताप मिश्रा : चंपाई सोरेन के अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद सरायकेला विधानसभा में खालीपन आ गया है जिस पर झामुमो अब डैमेज कंट्रोल में जुट गया है. कभी चंपाई सोरेन के राजनीतिक शिष्य रहे कृष्णा बास्के अब सरायकेला विधानसभा में झामुमो कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गये हैं.   

झामुमो इनपर लगा सकता हैं दांव

झामुमो आलाकमान कृष्णा बास्के को सरायकेला विधानसभा से चुनावी समर में उतार सकती है. मंगलवार को झामुमो नेता कृष्णा बास्के सरायकेला शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए जहां पुराने झामुमो कार्यकर्ताओं संग मिल कर पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में कैसे सरायकेला विस से झामुमो का परचम लहराया जाए इस पर चर्चा किया.   

बैठक में क्या हुई चर्चा

बैठक में झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पहले जिस तरह का जुनून था उसी जुनून को वापस लाते हुए फिर से जीत का परचम लहराए . बैठक के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए बास्के ने कहा कि वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद फिर से संगठन को मजबूत करते हुए पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है. साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ना है ताकि सरायकेला विस में फिर से झामुमो का परचम लहराया जा सके.  

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर किया जा रहा दौरा

बास्के ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन के निर्देश पर विस का लगातार दौरा किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज सरायकेला में कार्यकर्ताओं संग विचार विमर्श किया गया. साथ ही पांच सितंबर को सरायकेला में आयोजित विस स्तरीय बैठक को सफल बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. उक्त बैठक में आगामी विस चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जाएगी साथ ही पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय लेगी वह सर्वमान्य होगा. इस मौके पर काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पार्टी टिकट देगी तो चुनाव जरूर लडुंगा :बास्के

झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में पहले संगठन को नये सिरे से मजबूत करने का काम किया जा रहा है. प्रदेश में अब विस चुनाव होना है, अगर पार्टी आलाकमान टिकट देती है तो चुनाव जरूर लड़ूंगा.

Also Read: Jharkhand Politics: CM हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले राहुल गांधी से की मुलाकात

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola