ट्रैक पार कर रही महिला मालगाड़ी की चपेट में आयी, मौत

Updated:
विज्ञापन

सीनी रेलवे स्टेशन के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

सीनी रेलवे स्टेशन के समीप हुई दुर्घटनाभगिनी से मिलने के लिए सीनी आयी थी सरस्वती

कुचाई प्रखंड के पोड़ाडीह की रहने वाली थी

सरायकेला.

सीनी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पार कर रही सरस्वती देवी(42) की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गयी. सरस्वती कुचाई प्रखंड के पोड़ाडीह की रहने वाली है. घटना के बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना रविवार की सुबह करीब 7 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपनी भगिनी से मिलने के लिए रविवार की सुबह सीनी पहुंची थी. भगिनी के घर जाने के लिए महिला स्टेशन के समीप रेलवे लाइन को पार कर रही थी. इसी क्रम में अचानक से मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola