Seraikela Kharsawan News : अनुपस्थित शिक्षक होंगे निलंबित

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षा विभाग संग की बैठक, बिना सूचना गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी सख्ती

विज्ञापन

सरायकेला.

समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. डीसी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों की उपस्थिति वृद्धि, आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता मिशन के लक्ष्य, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति व समयबद्ध अध्यापन पर जोर दिया. डीसी ने बिना सूचना अनुपस्थित शिक्षकों-कर्मियों के खिलाफ निलंबन-बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, सभी बच्चों का आधार नामांकन व जन्म प्रमाणपत्र बनाने में शीघ्रता बरतने को कहा. सभी बीईईओ, बीआरपी व सीआरपी को अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित भ्रमण करने का आदेश दिया. ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों में नामांकन, समग्र शिक्षा अभियान के तहत संरचनात्मक सुविधाएं, निर्माण-मरम्मत व खेल गतिविधियों की समीक्षा की. ड्रेस मद की राशि आवंटन पर डीबीटी से बच्चों के खाते में भेजने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत सभी बीईईओ उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola