प्रभु जगन्नाथ की चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Updated at : 12 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु जगन्नाथ की चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति निर्माण के लिए लकड़ी खोजने से लेकर मूर्ति निर्माण, रंगाई, पुताई की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया है.12 केएसएन 5,6 : नव कलैवर पर लगाया गया चित्र प्रदर्शनीसंवाददाताखरसावां. सरायकेला के राजमहल में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के मौके पर चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है. इसमें प्रभु जगन्नाथ के नव […]

विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति निर्माण के लिए लकड़ी खोजने से लेकर मूर्ति निर्माण, रंगाई, पुताई की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया है.12 केएसएन 5,6 : नव कलैवर पर लगाया गया चित्र प्रदर्शनीसंवाददाताखरसावां. सरायकेला के राजमहल में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के मौके पर चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है. इसमें प्रभु जगन्नाथ के नव कलैवर पर लगी चित्र प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. खरसावां के माधव सतपथि द्वारा संग्रह किये गये विभिन्न दुर्लभ चित्रों को इस प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है. कलयुग में ब्रम्हांड के स्वामी कहे जाने वाले प्रभु जगन्नाथ का हर 12 या 19 साल में चतुर्था मूर्ति प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन का नव कलैवर होता है. इस वर्ष ओडि़शा के विश्व प्रसिद्ध पुरी समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में प्रभु का नव कलैवर किया जायेगा. नव कलैवर यानी नये दारु ब्रम्ह (लकड़ी) से चारों मूर्तियों का निर्माण किया जाता है. मूर्ति निर्माण के लिए लकडि़यों की खोज की जाती है. प्रभु जगन्नाथ जी की मूर्ति बनने वाली लकड़ी में शंख, चक्र, गदा, पद्म की आकृति बनी रहती है. प्रभु बलभद्र की मूर्ति में शेष नाग की आकृति रहती है. मूर्ति बनाने के लिए लकड़ी खोजने से लेकर मूर्ति बनाने, रंगाई- पुताई करने व नव यौवन रुप के दर्शन को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है. शनिवार की रात को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया. श्रीकलापीठ के अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी में छऊ नृत्य के साथ जगन्नाथ संस्कृति से जुड़े हुए कई दुर्लभ धार्मिक चित्र लगाये गये है. ये चित्र प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola