गौतम की पत्नी को मिला दस हजार

Updated at : 09 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
गौतम की पत्नी को मिला दस हजार

खरसावां : खरसावां बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक विधवा महिला सरस्वती देवी को दस हजार का चेक दिया. उक्त योजना के तहत शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जायेगी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमित केशरी, पंचायत सेवक मलय सामड़, धनु मुखी, हिमांशु प्रधान, अशोक प्रधान, मोहित […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक विधवा महिला सरस्वती देवी को दस हजार का चेक दिया. उक्त योजना के तहत शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जायेगी.

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमित केशरी, पंचायत सेवक मलय सामड़, धनु मुखी, हिमांशु प्रधान, अशोक प्रधान, मोहित प्रधान भी उपस्थित थे. विदित हो कि विगत चार जनवरी को राजखरसावां रेलवे स्टेशन में माल गाड़ी की चपेट में आने से बुढ़ीतोपा गांव के गौतम प्रधान (45) की मौत हो गयी थी. गौतम प्रधान की पत्नी सरस्वती दवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत यह राशि दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola