आनंद मार्ग सेंटर में 26 लोगों ने आंखों की जांच करायी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 11:47 PM
आनंदमार्ग सेंटर में शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. इसमें 10 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये.
सीनी. कांड्रा के आनन्द मार्ग आश्रम में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम व पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया की ओर से निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें 26 मरीजों ने भाग लिया. इनमें 10 मोतियाबिंद के रोगी पाये गये. बाकी को चिकित्सीय सलाह देकर छोड़ दिया गया. चयनित मोतियाबिंद रोगी का ऑपरेशन 18 मई को होगा. इसकी जानकारी गोपाल बर्मन ने दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ चंदन व आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से प्रवेश गोप, बसंत रामदेव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश का सराहनीय प्रयास रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










