खरसावां : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक जमशेदपुर के दो युवक घायल

Updated at : 27 Sep 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक जमशेदपुर के दो युवक घायल

खरसावां : सरायकेला-खरसावां मार्ग पर हांसदा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में जमशेदपुर बिरसानगर निवासी गोमिया सोय, जो मूल रूप से खरसावां जानुमबेड़ा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा शंकरपुर जमशेदपुर का विश्वजीत गोप है. इसमें गोमिया की हालत गंभीर बतायी […]

विज्ञापन

खरसावां : सरायकेला-खरसावां मार्ग पर हांसदा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में जमशेदपुर बिरसानगर निवासी गोमिया सोय, जो मूल रूप से खरसावां जानुमबेड़ा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा शंकरपुर जमशेदपुर का विश्वजीत गोप है. इसमें गोमिया की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना बुधवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे गोमिया और विश्वजीत बाइक (जेएच05क्यू/9668) से जमशेदपुर से जानुमबेड़ा गांव जा रहे थे. इस दौरान हांसदा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (जेएच2एवी/5648) से उनकी बाइक टकरा गयी. दुर्घटना में दोनों गंभीर चोट आयी है, जबकि विश्वजीत गोप को भी सिर में चोट लगी. वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.

घटना बाद जुटे स्थानीय लोगों ने रात होने के कारण सिर्फ गोमिया को ही घायलावस्था में पाया और उसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जबकि टक्कर से कुछ दूर गिरे विश्वजीत सुबह तक वहीं बेसुध होकर पड़ा रहा. उसे गुरुवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola