ePaper

खरसावां : मृत पति के वियोग में नाबालिग पत्‍नी ने भी ट्रेन से कटकर दे दी जान

Updated at : 26 Nov 2018 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : मृत पति के वियोग में नाबालिग पत्‍नी ने भी ट्रेन से कटकर दे दी जान

– विगत चार नवंबर को पति ने भी ट्रेन के कट कर की थी आत्महत्या – पति की मौत के बाद गम में खोयी रहती थी युवती बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उधुड़िया गांव के पास सोमवार को सुबह करीब 6:45 बजे हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग डाउन मेन लाईन पर बड़ाबांबो और राजखरसावां […]

विज्ञापन

– विगत चार नवंबर को पति ने भी ट्रेन के कट कर की थी आत्महत्या

– पति की मौत के बाद गम में खोयी रहती थी युवती

बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के अंतर्गत उधुड़िया गांव के पास सोमवार को सुबह करीब 6:45 बजे हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग डाउन मेन लाईन पर बड़ाबांबो और राजखरसावां के बीच पोल संख्या 298/6 और 298/7 के बीच नाबालिग ने ट्रेन से कट कर जान दे दी. मृतका उधुड़िया गांव की रहने वाली थी और दसवीं कक्षा की छात्रा थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से थे. अपने प्रेम को अंजाम तक पहुंचाते हुए मृतका ने उस युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी और उसके ही घर में रहने लगी थी.

युवती के भागने की खबर पर उसके परिवार वालों ने उसे वापस अपने घर ले आया था. लेकिन फिर से वह युवक के घर चली गयी और युवक को पति के रूप में स्‍वीकार करते हुए वहीं रहने लगी. पति की मौत के बाद भी वह अपने ससुराल में ही रह रही थी. मनीषा के ससुर ने बताया की दोनों पति पत्नी में कोई भी विवाद नही था और दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे.

परंतु पति की मौत के बाद वह गम में डूबी रहती थी. सोमवार सुबह शौच करने के बहाने छह बजे निकली और पुरी इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. घटना के पश्‍चात राजखरसावां पुलिस देव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की खबर पर मृत युवती के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी हासिल किये.

चार नवंबर को ट्रेन में कटकर पति ने की थी आत्महत्या

विगत चार नवंबर को मृतका का पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी. पति की मौत के पश्चात वह काफी उदास रहती थी और पति की याद में ही खोयी रहती थी. सोमवार सुबह को शौच के बहाने ट्रेन के नीचे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola