खरसावां : घरेलू विवाद में कर दी पत्नी की हत्या

Updated at : 06 Jun 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : घरेलू विवाद में कर दी पत्नी की हत्या

खरसावां की बिटापुर पंचायत के सिलडुंगरी गांव में मंगलवार को पति ने लोहे के सबल से पीट कर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. हत्या में प्रयुक्त सबल भी जब्त कर लिया. प्राप्त […]

विज्ञापन

खरसावां की बिटापुर पंचायत के सिलडुंगरी गांव में मंगलवार को पति ने लोहे के सबल से पीट कर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. हत्या में प्रयुक्त सबल भी जब्त कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे मंगल हो (55) की उसकी पत्नी राधी हो (50) के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. इसी दौरान मंगल ने गुस्से में घर में रखे लोेहे के सबल से राधी के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. थाना प्रभारी ने मंगल को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सबल जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola