शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, पांच महीने बाद यूपी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

राधानगर थाना | Prabhat Khabar Network

शादी का वादा कर युवती को भगाने वाले आरोपी शाहिद शेख को 5 महीने बाद यूपी पुलिस ने बकायटोला से सकुशल बरामद कर गिरफ्तार किया. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

उधवा : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस गुरुवार को राधानगर थाना पहुंची. राधानगर पुलिस के सहयोग से बकायटोला में छापेमारी कर एक युवती को सकुशल बरामद किया गया. वहीं मामले में आरोपी युवक शाहिद शेख उर्फ वाहिद को भी गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

महाराजगंज थाने में दर्ज है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाने में थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज है. बताया गया कि राधानगर थाना क्षेत्र के बकायटोला निवासी शाहिद शेख उर्फ वाहिद मुंबई में एक दुकान में काम करता था. इसी दौरान दुकान मालिक की बेटी से उसकी जान-पहचान हुई.

मार्च में युवती को साथ ले जाने का आरोप

आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ लेकर चला गया. घटना इसी वर्ष मार्च महीने की है. इसके बाद आरोपी युवती को अपने घर लेकर आया, जहां दोनों ने शादी कर ली और करीब पांच महीने से घर में रह रहे थे. इस संबंध में युवती के परिजनों ने महाराजगंज थाने में मामला दर्ज कराया था.

सूचना पर बकायटोला में हुई छापेमारी

मामला दर्ज होने के बाद महाराजगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवती और आरोपी राधानगर थाना क्षेत्र के बकायटोला स्थित घर में रह रहे हैं. सूचना के आधार पर गुरुवार को यूपी पुलिस राधानगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की.

युवती बरामद, आरोपी को यूपी ले गयी पुलिस

छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी शाहिद शेख उर्फ वाहिद को गिरफ्तार कर अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गयी. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola