गुजरात में हुए सड़क हादसे में उधवा के 27 वर्षीय मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक। Prabha Khabar Network

गुजरात में मजदूरी करने गए उधवा प्रखंड के 27 वर्षीय सफीक शेख की सड़क हादसे में मौत हो गई. देर रात मोटरसाइकिल से लौटते समय संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. युवक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है.

विज्ञापन

उधवा : रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए उधवा प्रखंड के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. पश्चिमी उधवा पंचायत के बकायटोला निवासी 27 वर्षीय सफीक शेख की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनार के बगीचे में करता था मजदूरी

जानकारी के अनुसार, सफीक शेख, पिता स्वर्गीय नजाब शेख, गुजरात के हलवद में अनार के बगीचे में मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने किराये के कमरे में लौट रहा था. इसी दौरान सड़क पर अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया. बताया गया कि हादसे के काफी देर तक वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा. सूचना मिलने के बाद उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया. करीब पूरे दिन इलाज चलने के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया.

दो बच्चों को छोड़ गया पीछे

युवक की मौत की खबर मिलते ही बकायटोला गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है. समाचार लिखे जाने तक शव को पैतृक आवास लाने की तैयारी चल रही थी. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola