तालझारी सीएचसी में कुष्ठ मरीजों की सुविधाओं की जांच, 10 दिसंबर से चलेगा खोज अभियान

Updated:
विज्ञापन

तालझारी में निरीक्षण करती जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तालझारी सीएचसी में कुष्ठ रोगियों की सुविधाओं की जांच की गई. दिव्यांगों को सेल्फ केयर किट और एम.सी.आर. चप्पल देने के निर्देश मिले. 10 दिसंबर से कुष्ठ खोज अभियान शुरू होगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तालझारी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालझारी का सोमवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ किरण माला ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुष्ठ पंजी, सहिया प्रोत्साहन राशि, कुष्ठ मरीजों की फूड मोबिलिटी पंजी और दवा पंजी के संधारण की जांच की. निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी कुष्ठ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

दिव्यांग कुष्ठ मरीजों को दी जायेगी सेल्फ केयर किट

डॉ किरण माला ने निर्देश दिया कि दिव्यांगता से प्रभावित कुष्ठ मरीजों को आवश्यकतानुसार सेल्फ केयर किट और एमसीआर चप्पल उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने आगामी 10 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले प्रथम चक्र एलसीडीसी कुष्ठ खोज अभियान के लिए कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी दी.

पंजियों और पोर्टल का काम संतोषजनक

निरीक्षण के दौरान कुष्ठ रोग से संबंधित सभी संचिकाओं और मरीजों के पोर्टल अपडेट की स्थिति की जांच की गयी. कार्य संतोषजनक पाया गया. निरीक्षण के दौरान अचिकित्सा सहायक पवन कुमार वर्मा भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola