साहिबगंज के राधानगर गांव में उजड़ गया आशियाना, आगजनी में दो घर राख

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज के राधानगर गांव में उजड़ गया आशियाना, आगजनी में दो घर राख

Fire Broke: साहिबगंज जिले के उधवा अंचल स्थित राधानगर गांव में देर रात आगलगी से दो घर जलकर राख हो गए. हादसे में घरेलू सामान, जरूरी कागजात और हजारों रुपये नगद का नुकसान हुआ. मां-बेटा झुलसे. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

उधवा से मो इरशाद की रिपोर्ट

Fire Broke: झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा अंचल अंतर्गत राधानगर गांव में शुक्रवार देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई. इस हादसे में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे दो परिवारों का आशियाना उजड़ गया. आगजनी की इस घटना में घरेलू सामान, जरूरी कागजात और नगदी समेत हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

सोते समय भड़की आग, मची अफरातफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधानगर गांव निवासी सुरेन मंडल और महाजनी बेवा अपने-अपने घरों के अंदर सोए हुए थे. इसी दौरान रात करीब 12.30 बजे अचानक एक घर में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही पलों में दोनों घर जलकर पूरी तरह राख हो गए.

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

आगलगी की घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे.

नगदी और जरूरी दस्तावेज जलकर राख

पीड़ित सुरेन मंडल ने बताया कि आगलगी में उनके घर में रखा सारा घरेलू सामान, आवश्यक कागजात और करीब 20 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गया. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.

आग से झुलसे मां-बेटा

वहीं दूसरी पीड़िता महाजनी बेवा ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने बेटे के साथ घर के अंदर सो रही थीं. अचानक आग लगने पर दोनों किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन आग की चपेट में आने से उनके शरीर के कई हिस्सों में जख्म हो गए. उन्होंने बताया कि आग में घरेलू सामान के साथ करीब 50 हजार रुपये नगद भी जलकर राख हो गया.

पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पटाखा फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी घर में गिरने से आग लगी होगी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ेें: किसी को एसी तो किसी को मिला कंप्यूटर माउस, धनबाद में मेयर प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न

प्रशासन से मदद की गुहार

आगजनी से प्रभावित दोनों परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजा और तत्काल राहत देने की मांग की है. पीड़ितों का कहना है कि इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह बेघर कर दिया है और बिना सरकारी सहायता के उनका गुजर-बसर मुश्किल हो गया है.

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola