राजमहल के बजरंगबली मंदिर से घंटी गायब, सुबह मचा हड़कंप; 2 संदिग्धों से पूछताछ
नीलकोठी स्थित बजरंगबली मंदिर | Prabhat Khabar Network
राजमहल के कालीघाट स्थित बजरंगबली मंदिर से घंटी चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
प्रतिनिधि, राजमहल . नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित कालीघाट नीलकोठी के बजरंगबली मंदिर से घंटी चोरी होने का मामला सामने आया है . बुधवार सुबह पूजा करने पहुंची एक महिला ने मंदिर में घंटी गायब देखी, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी . देखते ही देखते मंदिर में चोरी की खबर फैल गयी और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी .
आपके शहर में
मंदिर से घंटी चोरी होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है . लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल से चोरी की घटना गंभीर है और पुलिस को मामले का जल्द खुलासा कर चोरी गयी घंटी बरामद करनी चाहिए .
नमामि गंगे घाट पर शाम को जुटती है भीड़
स्थानीय लोगों के अनुसार, कालीघाट स्थित नमामि गंगे घाट पर हर शाम बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगता है . ऐसे में मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने चिंता जतायी है .
लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है . साथ ही चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी गयी घंटी बरामद करने की मांग की गयी है .
यह भी पढ़ें:
बासुकिनाथ के केशरी सूर्य मंदिर का क्या है रहस्य? इतिहास पुराना, लेकिन व्यवस्था आज भी बदहाल
सूचना मिलते ही मंदिर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी को दी गयी . सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसआई सर्जन मुर्मू मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया .
पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी . घटनास्थल और आसपास के इलाके से घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया गया .
दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है . दोनों से मंदिर से घंटी चोरी होने की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है .
पुलिस चोरी गयी घंटी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में दोनों संदिग्धों की कोई संलिप्तता है या नहीं . पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी .
फिलहाल मंदिर से चोरी गयी घंटी की बरामदगी और घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए