एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का बड़ा ऐलान, 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो जिला समिति साहेबगंज ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाने का फैसला किया है. 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा. पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.

विज्ञापन

पतना/बरहरवा - झामुमो जिला समिति साहेबगंज ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है. रविवार को पतना स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर के झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 19 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई. बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेश टुडू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
संबोधित करते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
संबोधित करते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

पंचायत स्तर तक पहुंचने का निर्देश

जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक पहुंचकर एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े विषयों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही एसआईआर प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम नहीं कटने देने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की.

धरना-प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी का आह्वान

झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित खनिज संशोधन विधेयक झारखंड की जनता के हित में नहीं है. उन्होंने इसे राज्य के विकास कार्यों को प्रभावित करने वाला कानून बताते हुए कार्यकर्ताओं से 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया.

जनता के अधिकार के लिए आंदोलन जारी रखने की बात

जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम ने भी विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के अधिकार और राज्य के हितों के लिए आंदोलन जारी रखेगी.

निधन पर दो मिनट का मौन

बैठक के दौरान मंत्री सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुदीव्य कुमार सोनू तथा बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, मुजीबुर रहमान, जेम्स किस्कू, बसंती हांसदा, संगीता हांसदा, छवि हेंब्रम, अख्तर आलम, बर्नाड मरांडी, गुरु हेंब्रम, आदित्य यादव, अयूब अली, स्टीफन मुर्मू, गफ्फार अंसारी समेत विभिन्न प्रखंडों एवं जिला समिति के पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola