PHOTO: बजरंगबली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर साहिबगंज में भड़की हिंसा की आग

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज में कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद साहिबगंज में हिंसा की आग भड़क उठी है. गुस्साए लोगों ने एक धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं एनएच-80 को भी तीन घंटे तक जाम रखा. फिलहाल, पुलिस स्थिति संभाली हुई है.

विज्ञापन
undefined

साहिबगंज में कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद जिला में जमकर हंगामा हुआ. प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बजरंगबली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद साहिबगंज में जमकर हंगामा हुआ. घटना से नाराज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समर्थकों ने एनएच80 को जाम कर दिया. इस बीच कुछ लोगों के बीच मारपीट भी हुई.

undefined

मामले की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास करने लगी.

undefined

इस बीच पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा. जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. जिसके बाद राजमार्ग से जाम हटाया जा सका.

undefined

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के नेतृत्व में फ्लैगमार्च भी किया गया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

undefined

स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है, जिसमें जिला के सभी थाना के प्रभारियों के साथ, 64 जमादार, जैप-9 की 60 महिला जवान और जैप-1 एसआईआरबी के 200 जवान शामिल हैं. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए जिला मुख्यालय के सभी सरकारी पदाधिकारी भी सड़क पर उतरे हैं. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

undefined

इधर मैट्रिक की परीक्षा जारी है. तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्र परीक्षा देने के लिए सेंटर पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola