साहिबगंज में गंगा मिशन का पौधरोपण अभियान, जैप-9 में लगे 105 फलदार पेड़

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते पदाधिकारी व कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा मिशन ने साहिबगंज जैप-9 में 105 फलदार पौधे लगाए. यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता, साहिबगंज की ओर से रविवार की सुबह झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 (जैप-9) परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान परिसर में 105 फलदार वृक्ष लगाये गये. अभियान के माध्यम से गंगा मिशन के गंगा तटीय जिलों में हरियाली बढ़ाने के प्रयास को आगे बढ़ाया गया.

विज्ञापन

जैप-9 परिसर में जवानों ने लगाये फलदार पौधे

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जैप-9 के पदाधिकारी सुदान बुढ़ ने कहा कि वृक्षारोपण जनजीवन के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

उन्होंने गंगा मिशन कोलकाता, साहिबगंज की ओर से जैप-9 परिसर में किये गये पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

पौधरोपण के साथ पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम में कविवर सुधीर श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन के लिए भी जरूरी हैं.

वहीं कवि आनंद मोदी ने ‘छुईमुई’ कविता का पाठ किया. कविता के माध्यम से उन्होंने आम जनजीवन में जल, जंगल और पर्यावरण की आवश्यकता को रेखांकित किया.

जल-जंगल और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम में अधिवक्ता राजीव सिंह, बचनेश्वर पाठक, बृजमोहन यादव और अशोक सर्राफ ने भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचार रखे.

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है. इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है.

कई पुलिस पदाधिकारी और जवान रहे मौजूद

पौधरोपण कार्यक्रम में निरीक्षक सत्येंद्र पासवान, हवलदार मेजर जनार्दन सिंह, धर्मनाथ लोहार, अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, उमेश उरांव, आरक्षी गोकुल पंडित, बृजेश कुमार सिंह, बिहारी मरांडी, मिंटू गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola