रेल पटरी से सिर्फ 5 फीट दूर दरार, महाराजपुर में फिर मंडराया गंगा कटाव का खतरा
रेल खंड के समीप आई दरार.। | Prabhat Khabar Network
महाराजपुर के पास रेल पटरी से 5 फीट दूर जमीन में आई दरार ने चिंता बढ़ा दी है. गंगा कटाव का खतरा फिर मंडरा रहा है, जिससे रेल परिचालन पर असर पड़ सकता है.
प्रतिनिधि, तालझारी.तालझारी-साहेबगंज रेलखंड के महाराजपुर स्थित झंझरी पुल के समीप एक बार फिर गंगा कटाव का खतरा मंडराने लगा है. पोल संख्या 219/38 के पास रेल पटरी से महज पांच फीट की दूरी पर जमीन में लंबी दरार आ गयी है. इससे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.
पटरी के पास दरार, फिर बढ़ी चिंता
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर रेलवे ट्रैक के समीप जमीन में लंबी दरार देखी गयी है. रेल पटरी से इसकी दूरी महज पांच फीट बतायी जा रही है. झंझरी पुल के पास जमीन में दरार आने से एक बार फिर गंगा कटाव का खतरा बढ़ गया है.
सितंबर में एक सप्ताह बंद रहा था रेल परिचालन
विदित हो कि बीते सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में गंगा कटाव के कारण रेलवे विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह तक रेल परिचालन बंद कर दिया गया था. उस समय हजारों मजदूरों की मदद से कटाव रोकने का काम किया गया था. मजदूरों ने जाली में बोल्डर डालकर गंगा में गिराये थे. इसके अलावा मालगाड़ी के वैगन के माध्यम से भी बोल्डर डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया गया था.
रेलवे विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से करीब एक सप्ताह तक दिन-रात मेहनत कर गंगा कटाव को रोका गया था. इसके बाद रेल ट्रैक पर परिचालन फिर से शुरू किया गया था.
यह भी पढ़ें:
15 हजार रुपये में हर बच्चे का सौदा? बरहरवा स्टेशन पर सात नाबालिगों को ले जा रहा युवक गिरफ्तार
ठोस सुरक्षा उपाय करने की मांग
महाराजपुर कटाव स्थल का निरीक्षण करते हुए समाजसेवी बजरंगी महतो ने रेलवे प्रशासन से ठोस सुरक्षा उपाय करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए स्थल पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.
फिलहाल महाराजपुर रेलवे ट्रैक के पास जाली में बोल्डर डालकर गंगा में गिराने का कार्य किया जा रहा है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
