गुमानी में बढ़ा पानी, बरहेट बराज पर बढ़ी निगरानी; कम कराया गया जलप्रवाह

Updated:
विज्ञापन

जायज लेते कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान | Prabhat Khabar Network

बरहरवा में गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने से चिंता. पूर्व मंत्री के निर्देश पर बराज गेट खोलकर पानी का प्रवाह कम कराया गया, संभावित नुकसान से बचाव.

विज्ञापन

विकास जायसवाल, बरहरवा. पिछले दो दिनों से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बरहरवा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गुमानी नदी में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है. नदी में बढ़ते जलस्तर से आसपास के इलाकों में संभावित नुकसान की आशंका को देखते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान अपने कार्यकर्ताओं के साथ बरहेट बराज के लॉक गेट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभागीय अभियंता से वार्ता, कम कराया गया पानी का प्रवाह

बरकत खान ने बरहेट बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभागीय सहायक अभियंता से बातचीत कर बराज के फाटक से हो रहे पानी के तेज प्रवाह को कम करवाया. इसका उद्देश्य गुमानी नदी में अचानक बढ़ रहे पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में होने वाले संभावित नुकसान को कम करना था.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराज की स्थिति और नदी में पानी के प्रवाह की जानकारी भी ली तथा विभागीय अधिकारियों से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा.

आलमगीर आलम भी लगातार ले रहे हैं स्थिति की जानकारी

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी एक दिन पूर्व गुमानी नदी का जायजा लिया था. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर नदी के जलस्तर और पानी के प्रवाह पर लगातार नजर रखने को कहा है. बताया गया कि पूर्व मंत्री स्वयं भी स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें:

सड़क बनी दरिया:24 घंटे से झारखंड-बंगाल का टूटा संपर्क, 50 साल से पुल का इंतजार

बारिश थमी तो शाम तक सामान्य हो सकता है जलप्रवाह

बरकत खान ने कहा कि फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि क्षेत्र में आगे बारिश नहीं हुई, तो शाम तक गुमानी नदी में पानी के प्रवाह की स्थिति सामान्य होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी और बराज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola