डायन बिसाही मामले में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

जादू-टोना करके मारने का आरोप लगाया

विज्ञापन

तीनपहाड़. शनिवार को थाना क्षेत्र टेलोटोक गांव में डायन बिसाही के आरोप में 60 वर्षीय गुईया पहाड़िया की पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले टेलोटोक गांव के प्रधान की मृत्यु हो गई थी. प्रधान के परिजनों ने गुईया पहाड़िया पर जादू-टोना करके मारने का आरोप लगाया था. शनिवार को गांव के चबूतरा पर इस मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें प्रधान के परिजनों और ग्रामीणों ने गुईया पहाड़िया पर झाड़-फूंक, जादू-टोना और डायन बिसाही करने का आरोप लगाया. पंचायत के बाद गुईया पहाड़िया अपने घर चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद प्रधान के परिजन उन्हें बुलाकर वापस लाए और पेड़ से बांध दिया. ग्राम प्रधान के परिजनों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी. तीनपहाड़ थाना को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एसआई शाहिद अनवर खान और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गये. मृतक के परिजन भी थाना पहुंचे. मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे और बहू सहित अन्य परिजनों ने डायन बिसाही के आरोप में उनके पति को घर से बुलाकर चबूतरा के पास ले गए और पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola