नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने निकाली स्वच्छता रैली

Updated at : 31 Aug 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने निकाली स्वच्छता रैली

स्वच्छ भारत अभियान का नेतृत्व करते एनवाइके समन्वयक व गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदस्य. फोटो। प्रभात खबर युवाओं ने हर सप्ताह दो घंटे श्रम करने का लिया शपथ साहिबगंज : साहिबगंज जिले के सभी युवा क्लब के माध्यम से स्वच्छता पखवारा 30 अगस्त तक मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में लोगों को […]

विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान का नेतृत्व करते एनवाइके समन्वयक व गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदस्य. फोटो। प्रभात खबर

युवाओं ने हर सप्ताह दो घंटे श्रम करने का लिया शपथ
साहिबगंज : साहिबगंज जिले के सभी युवा क्लब के माध्यम से स्वच्छता पखवारा 30 अगस्त तक मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आसपास के क्षेत्र में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रम करने का शपथ लिया. साथ ही एनवाइके समन्वयक बलराम दास के नेतृत्व में जिला परिषद स्थित कार्यालय से मंगलवार सुबह 11 बजे जागरूकता रैली निकाली गयी. गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत हुई. जो बाटा रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक, रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट होते हुये कार्यालय पहुंचा.
सभी लोग स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, स्वच्छ देश सुंदर देश, हम सब का एक ही नारा साफ-सुथरा हो देश हमारा, सफाई अपनाये बीमारी हटाये नारे लगा रहे थे. रैली में अश्वनी कुमार आनंद, एमडी सकील, विनोद रूज, मधु कुमारी, नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, रीभा कुमारी, उपेंद्र साह, दौलत शेख, रतन कुमार, मिठू कुमार पंडित, शिशिर मंडल, शोभा दत्ता, खुशबू पासवान, बसंती कुमारी, अमरनाथ हांसदा, रविकांत पंडित, पप्पू मंडल, फुलचंद मोहली, गुपन मरांडी, अजय कुमार, भजन हांसदा, नवाज शरीफ, फेजान खान, अजीत पंडित, मंगल टुडू, सद्दाम हुसैन,लखीराम हांसदा, मांझी हेंब्रम, मोनिका मरांडी, जगदीश मरांडी, कारू मरांडी, विकास हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola