कुआं में तैरता मिला जेइ का शव, जांच शुरू

साहिबगंज : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विनोद एक्का (35) का शव गुरुवार को विभागीय कॉलोनी स्थित एक कुआं में तैरता मिला. सूचना पाकर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं. मौके पर मौजूद विभाग के अनुमंडल सहायक अभियंता प्रमोद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि […]
साहिबगंज : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विनोद एक्का (35) का शव गुरुवार को विभागीय कॉलोनी स्थित एक कुआं में तैरता मिला. सूचना पाकर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं. मौके पर मौजूद विभाग के अनुमंडल सहायक अभियंता प्रमोद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार से ही विनोद एक्का गायब थे. कहा कि पिछले डेढ़ माह पूर्व ही धनबाद से स्थानांतरित होकर साहिबगंज में कनीय अभियंता के पद पर पदस्थापित हुआ है. वह मूल रूप से रांची का रहनेवाला था.
इस पर पुलिस ने पूछा कि आखिर दो दिन से लापता था तो पुलिस को क्यों नहीं सूचना दी गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक विनोद एक्का अपने क्वार्टर के तीन लोगों केे साथ रहते थे. क्वार्टर के सामने ही एक बड़ा-सा कुआं है, जिसमें अभियंता का शव तैरता मिला है. शव को देर शाम निकाला गया. पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया है. पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




