पदाधिकारी व कर्मचारियों की शिथिलता बरदाश्त नहीं होगी

राजमहल : राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के तैयारी को लेकर स्थानीय सिंघीदलान स्थित नगर भवन में गुरुवार को जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा मौजूद थे. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि राजकीय माघी मेला में […]
राजमहल : राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के तैयारी को लेकर स्थानीय सिंघीदलान स्थित नगर भवन में गुरुवार को जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा मौजूद थे.
उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि राजकीय माघी मेला में राजमहल उत्तरवाहिणी गंगा में स्नान कर पूजा करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था मुहैया कराया जाएगा. विधि व्यवस्था को नियंत्रण में बनाए रखने एवं मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रखा जायेगा. कहा कि मेले में लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टॉल को व्यापक रुप दिया जाएगा. मेला आयोजन में किसी भी विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी की स्थिलता बरदाश्त नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




