ग्रामीणों ने घेरा प्रखंड कार्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

नाराजगी . कम अनाज व केरोसिन देने का किया विरोध बोरियो : प्रखंड अंतर्गत बांझी संथाली पंचायत के बांझी संथाली गांव के दर्जनों लाभुकों ने कम अनाज व केरोसीन देने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि […]
विज्ञापन
नाराजगी . कम अनाज व केरोसिन देने का किया विरोध
बोरियो : प्रखंड अंतर्गत बांझी संथाली पंचायत के बांझी संथाली गांव के दर्जनों लाभुकों ने कम अनाज व केरोसीन देने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
उनका कहना था कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को प्रति यूनिट 600 ग्राम कम अनाज व एक लीटर कम केरोसीन दिया जा रहा है. सहेली स्वयं सहायता समूह से इसकी शिकायत करने पर कहा जाता है कि आवंटन नहीं आया है. इस समस्या से आजिज ग्रामीण शिकायत लेकर बीडीओ के पास पहुंचे. लेकिन बीडीओ के छुट्टी पर होने के कारण ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी.
इससे भी उकताये लोगों ने प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लाभुकों ने सहेली स्वयं सहायता पर कम अनाज व केरोसिन देने का आरोप लगाते हुए बीडीओ गौतम भगत के नाम लिखित आवेदन उपायुक्त साहिबगंज, एसडीओ साहिबगंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा. मौके पर ग्रामीण विरेंद्र मुर्मू, ताला सोरेन, अशोक ठाकुर, मरांगकुडी बास्की, जगदीश ठाकुर, भोला साह, मंटू किस्कू, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, होपनी सोरेन, सहित दर्जनों लाभुक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




