प्रोन्नति में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग

साहिबगंज : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक जिला मंत्री योगेंद्र पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के प्रांगण में हुई. बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का एक संगठन बनाने पर विचार किया गया. साथ ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति में 15 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत छूट देने एवं एक मई मजदूर दिवस को […]
साहिबगंज : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक जिला मंत्री योगेंद्र पासवान की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के प्रांगण में हुई. बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का एक संगठन बनाने पर विचार किया गया.
साथ ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति में 15 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत छूट देने एवं एक मई मजदूर दिवस को राजपत्रित अवकाश घोषणा करने पर चर्चा की गई. बैठक के बाद प्रभारी डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर सीताराम दास, दशरथ मंडल, देवनारायण तिवारी, नागेश्वर मंडल, झूनेश अवस्थी, राजनकांत ठाकुर, लाउस मरांडी, सज्जन पंडित, राजन मेहतर, नवीन ओझा, गोपाल पाठक, श्याम कुमार, सरस्वती देवी, राजीव मिंज सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










