प्रेमी युगल को पकड़ने पहुंची सहारनपुर पुलिस

साहिबगंज: यूपी के सहारनपुर से शादी के लिए फरार हुई युवती की बरामदगी के लिए सराहनपुर पुलिस ने सोमवार को जिरवाबाड़ी ओपी के सहयोग से बड़ा पचगढ़ में छापेमारी की. छापेमारी में प्रेमी युगल को पकड़कर सहारनपुर पुलिस जिरवाबाड़ी ओपी ले आई. बाद में प्रेमी युगल द्वारा शादी का प्रमाण पत्र देने के बाद दोनों […]
साहिबगंज: यूपी के सहारनपुर से शादी के लिए फरार हुई युवती की बरामदगी के लिए सराहनपुर पुलिस ने सोमवार को जिरवाबाड़ी ओपी के सहयोग से बड़ा पचगढ़ में छापेमारी की.
छापेमारी में प्रेमी युगल को पकड़कर सहारनपुर पुलिस जिरवाबाड़ी ओपी ले आई. बाद में प्रेमी युगल द्वारा शादी का प्रमाण पत्र देने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. सहारनपुर पुलिस के अनुसार साहिबगंज के बड़ा पंचगढ़ के एक युवक सहारनपुर में काम करता था. इसी क्रम में उसे एक युवती से प्रेम हो गया. शादी करने के लिए युवती उसके साथ घर से फरार होकर साहिबगंज आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










