25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों घरों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग
फोटो है - धू धू कर जलते ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network
मिस्त्री टोला में 25 केवीए ट्रांसफार्मर बार-बार जलने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी. बढ़ी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग. भीषण गर्मी से बचाव की गुहार.
उधवा : उत्तर बेगमगंज पंचायत के मिस्त्री टोला गांव में शुक्रवार देर रात 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जलकर खराब हो गया. इसके बाद गांव के दर्जनों घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. बिजली बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीण समर मंडल, जयदेव मंडल, धर्मेंद्र मंडल, आशीष कुमार, लख्खी कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक बिजली का लोड है, जिससे आए दिन खराबी की समस्या होती रहती है. कुछ दिन पहले भी ट्रांसफार्मर जल गया था. विभाग को आवेदन देने के बाद इसकी रिपेयरिंग कराई गई थी, लेकिन बीती रात यह फिर जल गया.
अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार रिपेयरिंग कराने के बजाय अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी है, ताकि गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके. ग्रामीणों ने भीषण गर्मी को देखते हुए अविलंब जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए