थाना दिवस में जमीन से जुड़े सात मामले पहुंचे, बढ़ाए गए समाधान की ओर
थाना दिवस पर फरियादी व पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
राधानगर थाना में जमीन संबंधी 7 मामले पहुंचे. सीआई हैदर अली ने दोनों पक्षों की सहमति से समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की. जानें पूरा विवरण.
उधवा : राधानगर थाना परिसर में शनिवार को उधवा सीआई हैदर अली की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया. मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित किया जाना है, जिसमें जमीन से जुड़े मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से समाधान की दिशा में पहल की जाती है.
आपके शहर में
शनिवार को थाना क्षेत्र के लोग जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर थाना दिवस में पहुंचे. सीआई हैदर अली ने बताया कि जमीन से संबंधित कुल सात मामले सामने आए. सभी मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की गई. मौके पर एसआई जुमराती अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए