भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को ग्रामीणों ने पीट कर मार डाला

Updated at : 19 Apr 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को ग्रामीणों ने पीट कर मार डाला

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसबा गाँव में भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को घटना से कुछ देर बाद ही ग्रामीणों पीट पीट कर हत्या कर दी . जानकारी के अनुसार कसबा गांव की आरती बेवा (40) को आपसी झगड़ा में उनके ही देवर भारत मंडल ने आरती देवी को चाकू मारकर […]

विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसबा गाँव में भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को घटना से कुछ देर बाद ही ग्रामीणों पीट पीट कर हत्या कर दी . जानकारी के अनुसार कसबा गांव की आरती बेवा (40) को आपसी झगड़ा में उनके ही देवर भारत मंडल ने आरती देवी को चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया .

मौके पर राजमहल थाना के एसआई प्रयाग दास पहुंच कर प्राथमिक ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.चिकित्सको ने मरीज की स्थिति गम्भीर देख बेहत्तर ईलाज के लिये रेफर कर दिया .इधर घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी की ग्रामीणों ने आरोपी भरत मंडल को पीट पीट कर मार डाला .घटना की सुचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सूरज उराव व थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुँचे .मालूम हो की इससे पहले भी पांच महीना पूर्व में भरत मंडल ने मवेशी को जहर देकर मार डाला था.जिसे लेकर पुलिसिया कार्रवाई हुई थी.

विषैला पदार्थ खाने से करण मिर्धा की मौत: देवघर. सरैया निवासी करण मिर्धा ने विषैला पदार्थ खा लिया. उसे रेफर कर देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे बचाने की कोशिश की पर नहीं बचा सके. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एएसआइ धनंजय कुमार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola