ePaper

PHOTOS: विश्व आदिवासी दिवस पर ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, दिखायी जाएंगी ये खास फिल्में, क्या बोले फिल्मकार मेघनाथ?

Updated at : 08 Aug 2023 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: विश्व आदिवासी दिवस पर ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, दिखायी जाएंगी ये खास फिल्में, क्या बोले फिल्मकार मेघनाथ?

रांची: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव में ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अनूठी कहानियों, परंपराओं, संघर्षों, दर्शन व इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा. प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ कहते हैं कि इस भव्य आयोजन में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देना गर्व की बात है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य में 9 और 10 अगस्त को जनजातीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. इस फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ की नाची से बांची समेत झारखंड के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों की डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में दिखायी जाएंगी.

undefined

झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आयोजन जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजन किया जा रहा है. इस फिल्म महोत्सव में 22 फिल्मकारों की 26 फिल्में दिखायी जाएंगी.

undefined

राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित फिल्मकार मेघनाथ और बीजू टोप्पो की फिल्म नाची से बांची और मुंडारी सृष्टिकथा दिखायी जाएगी. श्रीप्रकाश की फिल्म ईर दिखायी जाएगी. निरंजन कुजूर की फिल्म दिबी दुर्गा, पहाड़ा, एडपा काना प्रदर्शित की जाएगी. सेराल मुर्मू की फिल्म सौंधयानि और रावाह का भी प्रदर्शन होगा.

undefined

फिल्मकार सतीश मुंडा की फिल्म जादूगोड़ा, दीपक बाड़ा की फिल्म अग्ली साइड ऑफ ब्यूटी, रूपेश साहू की फिल्म रैट ट्रैप, प्रबल महतो की फिल्म बरदू और लाखो बोदरा प्रदर्शित की जाएगी. इसी तरह और भी कई फिल्मकारों की फिल्में दिखाई जाएंगी.

undefined

फिल्म निर्माता दशरथ हांसदा द्वारा निर्मित फूलमुनी, दीपक के बेसरा की मोहोत, निजाम की छैला संधु, अनुज वर्मा की चेरो, एनपीके पुरुषोत्तम की बंधा खेत, प्रियंका पूर्ति की हॉनर्टन रिमिल भी दिखायी जाएगी.

undefined

प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ बताते हैं कि 30 साल पहले 1993 में उन्होंने स्व. डॉ राम दयाल मुंडा, संजय बसु मल्लिक समेत अन्य के साथ रांची में आदिवासी दिवस मनाने की शुरुआत की थी. आज बड़ा समारोह हो रहा है. भव्य आयोजन में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता खुशी की बात है.

undefined

प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ कहते हैं कि बेहद खुशी की बात है और गर्व की बात है कि झारखंड सरकार द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर जनजातीय फिल्में दिखायी जा रही हैं. अच्छा लग रहा है कि इसमें झारखंड की कला व संस्कृति को प्राथमिकता दी जा रही है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola