महिलाओं ने संभाली रांची-टोरी ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 12:33 AM

विज्ञापन

रांची रेल मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनोखी पहल की. रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया गया. सुबह 9.00 बजे ट्रेन संख्या 68037 ने रांची से टोरी के लिए प्रस्थान किया

विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनोखी पहल की. रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया गया. सुबह 9.00 बजे ट्रेन संख्या 68037 ने रांची से टोरी के लिए प्रस्थान किया. इस ट्रेन के संचालन के लिए लोको पायलट, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल के स्टाफ एवं ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन मास्टर सभी महिलाएं थीं.

ट्रेन की लोको पायलट दीपाली अमृत एवं सहायक लोको पायलट रोजी सिन्हा, गार्ड अनुपम लता, टिकट चेकिंग स्टाफ उर्शीला टोप्पो, मसीरा सुरीन, मुन्नी भेंगरा, लौरेंशिया केरकेट्टा व विनीता खेस मौजूद रहीं. वहीं, ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल की सहायक सब इंस्पेक्टर सुशीला बड़ाईक, कॉन्स्टेबल सरोज तिर्की, सविता, एम कुजुर, सी कच्छप व सुमन मिंज तैनात रहीं. बुकिंग काउंटर का संचालन पूजा कुमारी ने किया. रांची स्टेशन पर ट्रेन के संचालन के लिए स्टेशन अधीक्षक निभा रानी तथा स्टेशन मास्टर नोहा मुर्मू मौजूद रहीं. इंक्वायरी काउंटर का संचालन टीटीइ अन्नपूर्णा नायडू ने किया.

इस खास अवसर पर लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि महिला दिवस पर यह पहल बहुत अच्छी है. महिला होने पर हमेशा गर्व होता है. हर घर का अभिमान है नारी. गार्ड अनुपम लता ने कहा कि अपने काम से बहुत खुश हूं. पुरुष महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें. देश तेजी से आगे बढ़ेगा. टीटी मुन्नी भेंगरा ने कहा कि स्पेशल खुशी हो रही है. घर के अलावा महिलाएं ऑफिस भी संभाल रही हैं. इस अवसर पर रांची रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक सह सीपीआरओ नीरज कुमार, रांची स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक ध्रुव कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

लोको पायलट, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल के स्टाफ एवं ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन मास्टर सभी महिलाएं थीं

रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयार रेलवे की महिला स्टाफ.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola