Weather News: दिवाली खत्म होने के बाद भी झारखंड में नहीं आई सर्दी, जानिए कब ठंड देगी दस्तक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Nov 2024 5:53 PM
Weather News
Weather News: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में नवंबर शुरू होने के बाद भी ठंड की दस्तक नहीं हुई है. मौसम विभाग ने भी कहा है कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है.
Weather News: दिवाली खत्म हो गई लेकिन, झारखंड में सर्दी की दस्तक नहीं हुई. आम तौर पर झारखंड में नवंबर शुरू होते ही ठंड का खासा अहसास होने लगता है. लेकिन इस साल नवंबर शुरू होने के बाद भी गुलाबी ठंड की भी दस्तक नहीं हुई है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 15 नवंबर के उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी की आहट होने लगेगी. झारखंड में भी इसी समय ठंड के आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है. दाना तूफान के खत्म होने के बाद ही मौसम विभाग ने साफ कर दिया था कि आने वाले कुछ समय के लिए झारखंड के कई इलाकों में तापमान में एक दो डिग्री का इजाफा हो सकता है. फिलहाल राजधानी रांची समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में खास गिरावट नहीं हुई है. शनिवार को रांची में न्यूनतम तापमान 17.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
क्या दाना तूफान के कारण देर से आ रही है सर्दी?
मौसम विभाग ने कहा है कि बीते दिनों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान दाना के कारण देश में सर्दी की दस्तक होने में देरी हो रही है. चक्रवाती तूफान ने ठंडी हवाओं को उत्तर भारत में प्रवेश करने से रोक दिया. इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई. अब मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में तापमान में 15 नवंबर के बाद से गिरावट होनी शुरू होगी. इसी समय से झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में कमी आएगी.
कैसा रहेगा इस सप्ताह का मौसम
मौसम केंद्र ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह झारखंड के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. मौसम केंद्र ने कहा है कि वातावरण मुख्यता शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यता साफ रहेगा. मौसम केंद्र ने यह भी कहा कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 4 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाया रहेगा. साथ ही आसमान में हल्के बादलों का डेरा रहेगा. हालांकि बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. इस दौरान रांची समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
फिलहाल सर्दी का कोई संकेत नहीं- मौसम विभाग
इधर, मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी सर्दी के बारे में कोई संकेत नहीं है. मौसम विभाग ने नवंबर महीने में भी मौसम गर्म रहने का ही पूर्वानुमान जाहिर किया है. बीते दिनों भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है हिमालय रीजन में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है. बंगाल की खाड़ी में भी सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियां एक्टिव नहीं है. आईएमडी के महानिदेशक ने बताया कि अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह तापमान 1901 के बाद से देश में सबसे गर्म तापमान है.
Jharkhand Assembly Election 2024: BJP का दावा, 28 में 14 एसटी सीटें जीत रही पार्टी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










