ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की

Updated:
विज्ञापन

बेयासी के सिसई अम्बाटोली मोड़ से खटदेवरी नदी तक जर्जर सड़क की मरम्मत ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व श्रमदान से की

विज्ञापन

चान्हो.

बेयासी के सिसई अम्बाटोली मोड़ से खटदेवरी नदी तक जर्जर सड़क की मरम्मत ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व श्रमदान से की. ग्रामीणों के अनुसार बेयासी, सिसई, गोके सहित कई अन्य गांवों को बोबरो व नरकोपी से जोड़नेवाली क्षेत्र की मुख्य सड़क मरम्मत के अभाव में चलने के अनुकूल नहीं थी. सड़क में जगह-जगह पर निकले बोल्डर व छोटे-बड़े गड्ढों की भरमार से आवागमन मुश्किल हो गया था. खासकर चारपहिया वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी होती थी. सड़क पर करीब 100 ट्रैक्टर मिट्टी व मोरम गिराया गया और सामूहिक श्रमदान से समतल कर इसे चलने लायक बना दिया गया. सड़क की मरम्मत में सहयोग करनेवालों में भोला उरांव, धनंजय महतो, हसन अंसारी, अनिल पांडेय, संजय उरांव, विजय यादव, रमेश उरांव, राजेश उरांव, इसमाइल अंसारी, नासीर अन्सारी, मिथुन शाही, एतवा उरांव, विश्वनाथ उरांव शफीक अंसारी आदि शामिल थे.

चान्हो 1, श्रमदान से सड़क की मरम्मत करते ग्रामीण.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola