विवाद में चाचा ससुर को कुल्हाड़ी से मार डाला

Updated:
विज्ञापन

पलाशडीह गांव में सोमवार की देर रात एक महिला ने अपने चाचा ससुर सहदेव महतो (60) की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. इस घटना में सहदेव की बेटी अनिमा कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

सिल्ली : पलाशडीह गांव में सोमवार की देर रात एक महिला ने अपने चाचा ससुर सहदेव महतो (60) की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. इस घटना में सहदेव की बेटी अनिमा कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पलाशडीह पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. वहीं घायल अनिमा कुमारी को सिल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव में लगी बांस को काटने को लेकर सहदेव महतो व धिरोजा देवी के बीच कहा-सुनी हुई. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गयी. इसी क्रम में धिरोजा देवी ने सहदेव महतो पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे सहदेव की मौत हो गयी.

वहीं बीच-बचाव के क्रम में अनिमा कुमारी भी घायल हो गयी. पुत्र परीक्षित महतो ने बताया कि बांस का पौधा उसके पिता सहदेव महतो ने लगाया था, जिसे काटने के क्रम में झगड़ा हो गया. घटना के बाद लोगों ने आरोपी महिला को उसके घर में बंद कर दिया था. इधर, हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी चंद्रशेखर आजाद पलाशडीह पहुंचे. छानबीन जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola