कोरोना से जंग : लॉक डाउन में नहीं होगी परेशानी, घर-घर में होगी होम डिलिवरी - उपायुक्त
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 5:41 AM
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने व लोगों को घरों में रहने के दौरान उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा नयी व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है.
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने व लोगों को घरों में रहने के दौरान उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा नयी व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है. 21 दिनों में जिले के किसी भी व्यक्ति को किसी भी चीज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, रे ने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी हो तो वे 104 या 1950 पर अपनी शिकायत रख सकते हैं.
उपायुक्त ने ये भी कहा कि जिले में एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस अभी तक सामने नहीं आया है. प्रशासन द्वारा इसके लिए 20 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है , वही 4000 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया.
उपायुक्त ने बताया कि जिले में दवाई की कोई किल्लत नहीं होगी इसका पर्याप्त स्टॉक है. श्री रे ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बिग बाजार के साथ एमओयू किया गया है इसके तहत बिग बाजार जरूरत के सामान एमआरपी पर आम लोगों को उपलब्ध कराएगा. इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से 10 रुपये में मास्क और 20 रुपये में सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है.
उन्होंने किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि कोई भी शख्स किसी तरह का अफवाह नहीं फैलाये. कोई अगर ऐसा करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हेल्पलाइन नंबर जारी
उपायुक्त ने बताया की जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 104 और 1950 ये दो हेल्पलाइन नंबर हैं. यहां फोन करके कोई भी जानकारी शहरवासी ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










