सेल सिटी में रिटायर्ड जीएम के घर से चोरी

Updated:
विज्ञापन

फ्लैट बंद कर पत्नी के साथ पटना गये हैं बसंत कुमार

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). राजधानी के पुंदाग ओपी थाना क्षेत्र का पॉश इलाका सेल सिटी चोरों के निशाने पर है. यहां रहनेवाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड जीएम बसंत कुमार के फ्लैट संख्या डी5-8बी में शनिवार को दिन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. फ्लैट से किस-किस चीज की चोरी हुई है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है. बसंत कुमार फ्लैट बंद कर पत्नी के साथ पटना गये हुए हैं, क्योंकि उनकी सांस का देहांत हो गया है. शनिवार की रात एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि आपके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. वीडियो कॉल के माध्यम से जब उक्त पड़ोसी उनके फ्लैट के अंदर गये, तो देखा कि अंदर के एक कमरे का दरवाजा टूटा है. कमरे के अंदर रखा आलमारी भी टूटा हुआ था. उसमें रखे गहने व कीमती सामान गायब थे. चोरी की जानकारी बसंत कुमार द्वारा दिये जाने के बाद पुंदाग ओपी पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की. पुलिस के अनुसार बसंत कुमार के वापस आने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जीएम ने लिखा पत्र, बिल्डर को लेकर नाराजगी : बसंत कुमार ने बताया कि उनके रांची लौटने के बाद ही पता चलेगा कि कितने मूल्य के गहने व अन्य सामानों की चोरी हुई है. बसंत कुमार के अनुसार कोई भी इंसान सोसाइटी फ्लैट में इसलिए घर लेता है, ताकि सुविधा और सुरक्षा मिल सके. लेकिन बिल्डर के लापरवाह रवैये के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोग परेशान हैं. उनके अनुसार इससे पहले भी सोसाइटी में एक डॉक्टर के यहां चोरी हो चुकी है. यहां कई बार चोरी की कोशिश की गयी है. जिस सोसाइटी में एक दर्जन से अधिक गार्ड तैनात हों, बावजूद वहां भी चोरी हो जाए, तो यह गंभीर बात है. जबकि सोसायटी में रहने वाले 100 से ज्यादा लोग अपनी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर महीने बिल्डर को मेंटेनेंस चार्ज देते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola