अंतिम सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे खुलेगा पहाड़ी मंदिर का पट, भीड़ बढ़ने पर अरघा से होगा जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष तैयारी कर ली गई है. सुबह 3:30 बजे पट खुलेंगे. इस दौरान अरघा के माध्यम से जलाभिषेक होगा.

विज्ञापन

रांची: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर में विशेष तैयारी की गई है. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीड़ अधिक होने पर भक्तों को अरघा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक कराया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को देखते हुए मंदिर का पट सुबह 3:30 बजे खोल दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर अरघा से जलाभिषेक

मंदिर प्रबंधन के अनुसार अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में अरघा लगाया जाएगा. इसके माध्यम से भक्त बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे. इससे भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से पूजा कराने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- रिश्वत मांगने के आरोप में होमगार्ड के 3 पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई

शाम छह बजे के बाद होगा शृंगार

शाम छह बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई की जाएगी. इसके बाद बाबा का शृंगार किया जाएगा. शृंगार के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा. रात नौ बजे के बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा.

शनिवार को भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इधर, शनिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहाड़ी मंदिर पहुंचे. दोपहर एक बजे तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. दोपहर एक से दो बजे तक मंदिर का पट बंद रहा. दो बजे दोबारा पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया. शाम में मंदिर की साफ-सफाई के बाद बाबा का शृंगार किया गया. आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें- 3 जगहों पर विवाद से अटका RIMS की चहारदीवारी का काम, जीर्णोद्धार भी धीमा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola